शकीला की लाइफ पर बन रही है बायॉपिक,रिचा चड्ढा शकीला के रोल में आएंगी नज़र

मुंबई,ऐक्ट्रेस शकीला की लाइफ पर बायॉपिक बन रही है, जिसमें रिचा चड्ढा शकीला के रोल में नज़र आएंगी। इस बायोपिक फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज़ हो गया है, जिसमें रिचा शकीला के लुक में केरल की साड़ी पहने नज़र आ रही हैं। इस लुक में रिचा को पहचानना भी काफी मुश्किल है, लेकिन वह गज़ब की खूबसूरत लग रही हैं। इस बायॉपिक को इंद्रजीत लंकेश डायरेक्ट कर रहे हैं। रिचा चड्ढा ने इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है। फिलहाल इसकी शूटिंग कर्नाटक के एक छोटे से शहर में चल रही है। साउथ फिल्म इंडस्ट्री पर दो दशकों से भी ज़्यादा वक्त के लिए राज़ करने वाली शकीला की लाइफ का बायॉपिक में पूरा सफर दिखाया जाएगा। इसमें उनकी जवानी से लेकर स्टारडम तक के सफर को शामिल किया जाएगा। ऐक्ट्रेस शकीला ने मलयालम, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ भाषाओं की कई फिल्मों में सालों तक काम किया और अपना जादू बिखेरा। अब उनके उसी जादू को रिचा चड्ढा फिल्मी पर्दे पर दिखाएंगी। शकीला के चाहने वालों को उनकी इस बॉयोपिक का बेसब्री से इंतजार होगा, देखते है बायोपिक पसंद आती है या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *