लापरवाही पर 11 थाना प्रभारियों को नोटिस

श्योपुर,काम में लापरवाही बरतने पर 11 थाना प्रभारियों को एसपी डॉ. शिवदयाल सिंह ने नोटिस दिए है। जिनमें एक ही दिन में जवाब मांगा है।जिले में वर्तमान में वाहन चेकिंग अभियान, मुस्कान अभियान, स्थाई वारंटी अभियान सहित अन्य अभियान चलाए जा रहे है। जिसमें 11 थाना प्रभारियों की प्रोग्रेस रिपोर्ट खराब आई। इसके बाद एसपी ने सभी थानों की रिपोर्टों की समीक्षा करने के बाद तीन थाना प्रभारियों को कार्रवाई करने पर प्रोत्साहित किया। जिनमें कोतवाली, देहात और मानपुर शामिल है। जबकि 11 थाना प्रभारियों को नोटिस जारी कर काम न करने पर लापरवाह मानते हुए उन्हें नोटिस जारी किए। जिनमें कराहल, रघुनाथपुर, ओछापुरा, सेसईपुरा, वीरपुर, बड़ौदा, वीरपुर, विजयपुर, बरगवां, ढोढर, आवदा शामिल है। इन सभी थाना प्रभारियों ने एक दिन में नोटिसों पर जवाब मांगा है, अगर जवाब संतुष्टजनक नहीं मिला तो इनके खिलाफ निंदा की सजा की कार्रवाई की जाएगी। जबकि एसपी इस संबंध में दोबारा प्रोग्रेस रिपोर्ट की समीक्षा करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *