रीवा में ट्राइबल के डिप्टी कमिश्नर के यहां लोकायुक्त का छापा

रीवा, रीवा में ट्राइबल के डिप्टी कमिश्नर के यहां पर लोकायुक्त ने छापा मारा है। कमिश्नर का नाम संतोष शुक्ला है और वह मंडला में पदस्थ है। लोकायुक्त ने आय से अधिक संपत्ति की शिकायत मिलने के बाद यह कार्रवाई की है। लोकायुक्त की यह कार्रवाई शांति विहार कॉलोनी स्थित उनके आवास और सेमरिया तहसील के बसामन मामा स्थित फार्म हाउस में एक साथ चल रही है।जानकारी के अनुसार वे मूलतः रीवा जिले के पुरवा सेमरिया के रहने वाले है। फिलहाल उनके उस मकान में उनके छोटे भाई अशोक शुक्ला रहते हैं। अशोक शुक्ला शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक हैं जो प्राथमिक विद्यालय पुरवा में पदस्थ है किंतु कई वर्षों से कलेक्टर कार्यालय में अटैच है। लोकायुक्त ने आय से अधिक संपत्ति की शिकायत मिलने के बाद यह कार्रवाई की है। बताया जा रहा संतोष शुक्ला पर भ्रष्टाचार के भी कई आरोप हैं और कई विवादित मामले भी चल रहे हैं। यहां तक कि उन्हें कई बार जिले से हटाने की भी मांग की गई है फिलहाल कार्रवाई जारी है। कार्रवाई में जबलपुर और रीवा की टीम के साथ डीएसपी हितेंद्र नाथ शर्मा सहित 4 दर्जन कर्मचारी शामिल है। विभाग द्वारा यह कार्यवाही उनके भोपाल सहित जबलपूर, मंडला, रीवा मे एक साथ कि गई है। खबर लिखे जाने तक लोकायुक्त कि कार्यवाही जारी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *