अमित शाह की सोशल मीडिया टीम मप्र में शुरू करेगी वॉर रूम,नाम होगा स्पेशल-400

भोपाल,मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने कमर कसना शुरू कर दी है। शुरुआत सोशल मीडिया से की जा रही है। इसके लिए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह द्वारा चुने गए 40 विशेषज्ञों की टीम भोपाल पहुंच चुकी है। इसे स्पेशल-400 नाम दिया गया है। जल्द ही यह टीम 74 बंगला का बी-12 में सोशल मीडिया वॉर रूम शुरू करेगी। टीम के सदस्य भोपाल पहुंचे हैं और विभिन्न होटलों में इन्हें ठहराया गया है। भाजपा के सूत्रों का कहना है कि टीम में सोशल मीडिया और आईटी विशेषज्ञों के साथ ही पत्रकारिता एवं जनसंचार से जुड़े लोग हैं। 15 अगस्त के बाद से ही शाह का भोपाल आना-जाना बढ़ जायेगा और उनके निर्देशन में ही यह वॉर रूम काम करेगा। शाह के लिए दो बंगले तैयार किए गए हैं। ये वो ही तय करेंगे की किसमें उनको रहना है। अमित शाह यहीं से राजस्थान और छत्तीसगढ़ चुनाव पर नजर रखेंगे।
मध्यप्रदेश भाजपा को नहीं, शाह को करेंगे रिपोर्ट
इस सोशल मीडिया की टीम में शामिल विशेषज्ञ मध्यप्रदेश भाजपा या अन्य नेताओं को रिपोर्ट नहीं करेंगे, न ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का इसमें हस्तक्षेप रहने वाला है। बताया जा रहा है कि स्पेशल 40 तीनों प्रदेशों में पार्टी द्वारा तैयार की गई कई तरह की सेल से अलग काम करेगी और इनका कोई हस्तक्षेप भी स्थानीय स्तर पर होगा। ये सिर्फ अमित शाह को रिपोर्ट करेगी। शाह की चुनावी टीम, उनका डाटा, विश्लेषण करने वाले लोग और हाईटेक सिस्टम आदि सबकुछ अलग तरह से संचालित होता है।
गुजरात, दिल्ली के विशेषज्ञ शामिल
शाह की स्पेशल 400 में गुजरात और दिल्ली के विशेषज्ञों को ही शामिल किया गया है। कर्नाटक में कमान संभाल चुके विशेषज्ञ भी इस टीम में शामिल हुए हैं। मध्यप्रदेश से ही छत्तीसगढ़ और राजस्थान पहुंचना आसान है।
कार्यालय में ही रुकेंगे शाह
अमित शाह सहित कई केंद्रीय नेता मध्यप्रदेश के दौरे पर आएंगे। इसके लिए प्रदेश भाजपा कार्यालय में चार कमरों को वीआईपी तरीके से तैयार किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष और संगठन महामंत्री का कार्यालय भी नए तरीके से सजाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *