दिल्ली में एक ही परिवार के 11 सदस्यों की मौत, सभी शव फंदे से लटके मिले

नई दिल्ली,राजधानी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में रविवार सुबह रहस्यमय परिस्थितियों में एक ही परिवार के 11 सदस्य मृत पाए गये। पुलिस ने बताया कि ये सभी फंदे से लटके हुये मिले। मरने वालों में 7 महिलाएं भी शामिल हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने इस घटना पर अफ़सोस व्यक्त किया है। साथ ही केजरीवाल घटनास्थल बुराड़ी पहुंच रहे हैं। पुलिस ने बताया कि विस्तृत ब्यौरे की प्रतीक्षा है। वहीं पड़ोसियों का कहना है यह परिवार बहुत धार्मिक था और मिलजुलकर रहता था। कभी इनमें तकरार सुनने को नहीं मिला। पुलिस ने बताया कि यह परिवार इस इलाके में पिछले 22-23 सालों से रह रहा था। परिवार में दूध और प्लाईवुड की दुकान है। साथ में एक किराने की एक दुकान भी थी। सुबह-सुबह इस तरह की खबर मिलते ही इलाके के लोग घटनास्थल पर एकत्रित हो गए। लोगों में घटना को लेकर तमाम तरह की आशंका जताई जा रही हैं।
– मरने वालों में 7 महिलाएं
वही पड़ोसी में रहने वाली महिला ने मीडिया को बताया कि परिवार का मुखिया ललित पिछले 5 से साल से मौन धारण किए हुए था। परिवार में दूध और प्लाईवुड की दुकान है। साथ में एक किराने की एक दुकान भी थी। पड़ोसियों ने कहा कि शनिवार रात करीब 11.45 बजे वे लोग दुकान बंद कर सोने के लिए चले गए थे। रविवार सुबह दुध लेने गया एक पड़ोसी दुकान बंद देख हैरान रह गया। पड़ोसी ने कहा कि दुकान बंद थी, लेकिन घर का दरवाजा खुला हुआ था। उसने देखा कि परिवार के सभी सदस्य जाल के फंदे में लटके हुए हैं। इसके बास उसने अन्य लोगों की इसकी जानकारी दी और बाद में पुलिस को इसकी सूचना दी है। पुलिस ने कहा कि 11 लोगों के परिवार में दो भाई और उनकी पत्नियां थीं। दो लड़के करीब 16 से 17 साल के थे। मृतकों में एक बुजुर्ग मां और बहनें शामिल हैं। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। बुज़ुर्ग़ महिला के तीसरे बेटे का नाम दिनेश है, जो सिविल कांट्रेक्टर है। वह चित्तौड़गढ़ में रहता है। बुज़ुर्ग़ महिला की 58 साल की विधवा बेटी भी थी जो इसी परिवार के साथ रहती थी। उसकी भी लाश मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *