मुंबई,अभिनेता कमल हासन की ‘विश्वरूप 2’ जल्द रिलीज होने जा रही है। दर्शक भी बेसब्री से इस फिल्म के दूसरे संस्करण का इंतजार कर रहे हैं। अभिनेता से राजनेता बने कमल की फिल्मों में लगभग दो साल के बाद वापसी होने जा रही है। ‘विश्वरूप 2’ के नए पोस्टर में कमल हाथ में गन लिए नजर आ रहे हैं। ब्लैक जैकेट और सनग्लासेज में कमल किसी चीज की तलाश करते दिखाई दे रहे हैं। इस फिल्म को तीन भाषाओं में रिलीज करने के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। दरअसल फिल्म का तमिल वर्जन कमल की बेटी श्रुति हासल रिलीज करेंगी, वहीं तेलुगू डबड वर्जन एनटीआर जू. रिलीज करेंगे। तमिल में फिल्म का टाइटल ‘विश्वरूपम 2’ रखा गया है। खास बात है कि इस फिल्म के डायरेक्टर, प्रड्यूसर व राइटर कमल हासन ही हैं। इसके साथ ही फिल्म के हिंदी वर्जन को मशहूर ऐक्शन फिल्मों के डायरेक्टर रोहित शेट्टी द्वारा पेश किया जा रहा है। वहीं आस्कर फिल्म्स प्रा. लि. के बैनर तले बनी इस फिल्म के तमिल-तेलुगू वर्जन को राजकमल फिल्म्स इंटरनैशनल ने बनाया है। बता दें ‘विश्वरूपम 2’ इस साल 10 अगस्त को रिलीज होगी।
तीन भाषाओं में आएगी कमल हासन की ‘विश्वरूप 2’