भोपाल, पेट्रोल और डीजल की कीमतें मंगलवार को फिर बढ़ गई है। भोपाल में पेट्रोल 16 पैसे और डीजल 14 पैसे महंगा हो गया है। यह लगातार 16वां दिन है, जब पेट्रोल और डीजल के दामों में वृद्धि हुई है। भोपाल में अब पेट्रोल के दाम 84.06 रुपए प्रति लीटर, जबकि डीजल के दाम 72.95 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।
दिल्ली में पेट्रोल की कीमतें 78.43 और डीजल की कीमतें 69.31 रुपये प्रति लीटर हो गई हैं। वहीं, मुंबई में पेट्रोल का दाम 86.24 रुपये और डीजल 73.79 रुपये प्रति लीटर हो गया है। कोलकाता में पेट्रोल का दाम 81.06 रुपये और डीजल 71.86 रुपये प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल का दाम 81.43 रुपये और डीजल 73.18 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गया है।
अभी और बढ़ेंगे दाम
आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है। इसका सीधा असर वस्तु परिवहन पर पड़ेगा। इससे परिवहन भाड़ा बढ़ेगा और रसोई का बजट भी गड़बड़ाएगा। देश के परिवहन संघों ने अगले कुछ दिनों में माल भाड़े को 10 फीसदी तक बढ़ाने की बात कही है।
लगातार 16 वें दिन भी पेट्रोल और डीजल महंगा