भोपाल,मध्यप्रदेश के अधिकांश हिस्सों में भीषण गर्मी और लू का कहर जारी है। राजधानी भोपाल में 28 साल बाद पारा लगातार चार दिनों से 45 डिग्री पर बना हुआ है। मंगलवार को नौगांव में सर्वाधिक तापमान 47 डिग्री तक पहुंच गया। मध्यप्रदेश के अधिकांश हिस्सों में पारा 44 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को राजधानी भोपाल में पारा 45.3 डिग्री दर्ज किया गया। भोपाल में 27 मई को पारा इस सीजन में पहली बार 45 डिग्री पहुंचा था। इसके बाद से यह लगातार 44 से 45 डिग्री पर बना हुआ है। ऐसा इससे पहले 1990 में हुआ था। मप्र के अन्य शहरों नौगांव में पारा 46.5 डिग्री, श्योपुरकलां में 46.4, ग्वालियर में 46.4, दमोह में 46, राजगढ़ में 46, खजुराहो में 46.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। केरल में मानसून की दस्तक के साथ ही दिन के तापमान में लगातार वृद्धि के बावजूद न्यूनम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
बढ़ेगा तापमान, चलेगी लू
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में भी तापमान ऐसा ही बना रहेगा। विभाग के अनुसार, तापमान 44 डिग्री और इससे अधिक हो सकता है। इसके अलावा प्रदेश के कुछ जिलों में लू चलेगी।
सबसे गर्म रहा नौगांव, पारा 47 की ओर, 28 साल बाद भोपाल में लगातार 45 डिग्री पर पारा