आगरा, थाना शाहगंज के अंतर्गत दो मंदिरों में एक सिरफिरे ने मूर्तियों को तोड़ दिया। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। मौके पर एकत्रित हुई भीड़ ने युवक को पकड़ कर मारपीट करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अंतर्गत दौरेठा नंबर-2 में अलग अलग दो मंदिर बने हुए हैं। आज सुबह एक युवक ने दोनों मंदिरों में घुसकर मूर्तियों को तोड़ दिया। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। मौके पर एकत्रित हुई भीड़ ने युवक को पकड़ कर मारपीट करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर युवक ने अपना नाम सोनू पुत्र दौजी निवासी आजमपाड़ा बताया। वह रिक्शा चालक है। उसने बताया कि मंदिरों में मूर्तियां तोड़ने का ठेका मिला है। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
दो मंदिरों में प्रतिमाएं तोड़ी, आरोपी गिरफ्तार