महोबा,उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के कुलपहाड़ और हरपालपुर रेलवे स्टेषन के बीच खजुराहो से उदयपुर जा रही उदयपुर सिटी एक्सप्रेस के इंजन में शनिवार दोपहर अचानक आग लग गई। आग की जानकारी मिलने पर हड़बड़ाहट में चलती ट्रेन से कूदे कई यात्री घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार खजुराहो से उदयपुर जा रही उदयपुर सिटी एक्सप्रेस संख्या-19665 दोपहर करीब 12 बजे जैसे ही महोबा जिले के कुलपहाड़ और हरपालपुर रेलवे स्टेशन के बीच पहुंची, उसके इंजन में अचानक आग लग गई और हड़बड़ाहट में कई यात्री चलती ट्रेन से कूदे, जिससे घायल हो गए हैं। धुएं का गुबार उठते ही चालक ने ट्रेन रोक दी है। जीआरपी महोबा और रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और अगा बुझाई जा रही है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चला है। घायल यात्रियों को नजदीकी अस्पताल में दाखिल कराया जा रहा है।
ट्रेन के इंजन में लगी आग, कूदने से कई यात्री घायल