18 लाख में बिकी ट्रंप की निर्वस्त्र प्रतिमा

वॉशिंगटन, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की एक निर्वस्त्र प्रतिमा लॉस एंजिलिस में हुई एक नीलामी में 18 लाख में बिकी। इस प्रतिमा को अब एक संग्रहालय में रखा जाएगा। जूलियंस ऑक्शंस ने घोषणा की कि उसने एक नीलामी में यह प्रतिमा बेची। प्रतिमा में ट्रंप का पेट निकला हुआ दिख रहा है। यह प्रतिमा ट्रंप की निर्वस्त्र प्रतिमाओं की एक सीरीज़ का हिस्सा है। बाकी चारों प्रतिमाएं जब्त कर ली गईं या नष्ट कर दी गई थीं। अगस्त-2016 में जब ट्रंप राष्ट्रपति पद के लिए अपनी दावेदारी पेश कर रहे थे, तब ये प्रतिमाएं लॉस एंजिलिस, सैन फ्रांसिस्को, न्यूयॉर्क, सियेटल और क्लीवलैंड में सार्वजनिक स्थलों पर प्रदर्शनी के लिए रखी गई थीं। प्रतिमा खरीदने वाले जैक बैगन्स इसे लॉस एंजिलस के हॉन्टेड म्यूजियम में प्रदर्शनी के लिए रखना चाहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *