भोपाल,तीन माह पहले कांग्रेस विधायक हेमत कटारे पर रेप के आरोप लगाकर सनसनी फैलाने वाली युवती ने अब एक नया खुलासा किया है। अपने पुराने आरोपों से पलटते हुए युवती ने कहा कि हेमंत कटारे ने उसका शोषण नहीं किया। यह पूरा मामला राजनीति से प्रेरित है। कटारे का राजनीतिक करियर खराब करने के लिए यह पूरी साजिश रची गई थी। मेरा राजनीतिक इस्तेमाल किया गया और इस पूरे खेल के पीछे अरविंद भदौरिया का हाथ है।
युवती ने अपने बयान से पलटते हुए कई सनसनीखेज खुलासे किये हैं। मुझे विक्रम अपने वकील और विशाल खत्री जेल में मिलने पहुंचे थे, विक्रम मामले में सह आरोपी था। 27 तारीख को विक्रम मुझसे जेल में मिलने आया था विक्रम वकील और एक पत्रकार ने मिलकर झूठे आरोप लगाने को कहा था। युवती ने बताया कि मुझे कहा गया कि हेमंत के सारे दुश्मन एक हो गए है। युवती ने कहा मेरी जिंदगी खराब हो गई है। मेरे साथ जेल में भी अमानवीय व्यवहार किया गया। मुझे जेल में निर्वस्त्र किया गया, मुझसे मसाज करवाई गई। युवती ने साफ़ किया कि हेमंत ने उसका शारीरिक शोषण नहीं किया बल्कि जेल में मेरा शोषण किया गया। युवती ने कहा कि मुझे चीफ जस्टिस को पत्र लिखने को भी मजबूर किया गया था। पत्राचार के बाद अदालत बदल गई । मेरा राजनैतिक उपयोग किया गया। मेरे पास एसी टिकट्स आती गई, मुझे इंनोवा कर भेजी गई । युवती ने आरोप लगाए हैं कि इस पूरे खेल में अरविन्द भदौरिया का हाथ है। मेरा नार्को टेस्ट करवा लीजिये में सच बोल रही हूँ। युवती ने यह भी कहा कि हेमंत पर लगाये रेप और अपहरण का मामला वो वापस लेगी। मीडिया के सामने अपना बयान देते हुए युवती ने यह भी कहा कि इस पूरी साजिश का मास्टर माइंड हेमंत कटारे से चुनाव में हारा अरविंद भदौरिया है और वो सच्चाई उजागर करने के लिए अपना नार्को टेस्ट भी करवाने को तैयार है।
हेमंत कटारे हनी ट्रेप मामले में नया खुलासा पीड़िता ने कहा,”हेमंत ने नहीं किया रेप,अरविंद भदौरिया ने रची थी साजिश”