कुशीनगर हादसा तीन अधिकारी निलंबित, स्कूल प्रशासक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश

कुशीनगर, कुशीनगर के हादसे को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तीन अधिकारियों को निलंबित कर दिया। साथ ही डिवाइन पब्लिक स्कूल के प्रबन्धक एवं प्रधानाचार्य करीम जहान खान पर एफआईआर कर कार्यवाही करने को कहा है।जानकारी के अनुसार सीएम ने लापरवाही बरतने के आरोप में कुशीनगर के बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमन्त राव को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया है। वही इस दुर्घटना के लिए पूर्ण रूप से उत्तरदायी दुदही के खण्ड शिक्षा अधिकारी शेष बहादुर को भी निलम्बित किए जाने के निर्देश दिए हैं।
इसी क्रम मे मुख्यमंत्री ने कुशीनगर के एआरटीओ इन्फोर्समेण्ट राजकिशोर त्रिवेदी को भी निलम्बित करने को कहा है। उन्होंने परिवहन विभाग के यात्री कर अधिकारी रणवीर सिंह चौहान को दुर्घटना के उत्तरदायी पाए जाने पर निलम्बित करने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *