रायगढ़, शासन को लाखों रुपए का राजस्व नुकसान होने के कारण बंगुरसिया सर्विâल में लकड़ी कूप जलने का मामला इन दिनों सुर्खियों में है। मामले में डीएफओ के निर्देश पर एसडीओ ने जांच शुरू कर दी। चुंकि मामला काफी गंभीर होने के कारण इसकी जांच में एसडीओ के द्वारा कोई भी लापरवाही नहीं बरती जा रही है और मामले में एक-एक कड़ी को जोडक़र काफी गंभीरता से जांच की जा रही है। ताकि जांच रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जा सके।
विभागीय अधिकारियों ने बताया कि लकड़ी कूप जलने का मामले का जब खुलासा हुआ, तो डीएफओ विजया रात्रे ने इसे काफी गंभीरता से लिया और तत्काल उन्होंने जांच टीम बना कर एसडीओ एनआर खुंटे को जांच अधिकारी नियुक्त करते हुए जांच प्रतिवेदन बनाने के निर्देश दिए। इसके बाद एसडीओ ने भी बकायदा पहले दिन सुबह छह बजे से मौके का मुआयना किया और लगातार जांच शुरू कर दी। लकड़ी कूप जलने के मामले में काफी गंभीरता से जांचटीम के द्वारा निरीक्षण किया जा रहा है, कि जांच का एक भी पहलू नहीं छुटे। यह भी बताया जा रहा है कि करीब हजारों की संख्या में यहां लकड़ी कूप था और इसके जलने के बाद उसका आंकलन किया जा रहा है। इस वजह से विलंब जरूर हो रहा है, लेकिन अब जांच की प्रक्रिया लगभग अंतिम चरणों में है। ऐसे में लगभग दो दिनों में जांच प्रतिवेदन तैयार हो जाने की बात कही जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पहले कर लिया था हैमर जब्त
बताया जा रहा है कि डिपो में परिवहन करने से पहले कूप में हैमर लगाया जाता है, लेकिन जब इस मामले का खुलासा हुआ और जांच टीम गठित हुई, तो तत्काल जांच अधिकारी एनआर खुंटे ने हैमर को जब्त करा लिया। ताकि इसके बाद आगे अवैध कटाई कर भरपाई करने की कोशिश नहीं किया जा सके। हांलाकि ग्रामीण सूत्रों का जरूर कहना है कि भरपाई के लिए अवैध कटाई यहां किया गया है और इसकी भी जांच की जानी चाहिए।
क्या था मामला
बंगुरसिया सर्विâल के कक्ष क्रमांक ९१५ में आग लगने से यहां रखे लाखों रुपए के लकड़ी कूप जल कर राख हो गया। जिसकी खुलासा ग्रामीणों से जानकारी मिलने के बाद मिडिया ने किया। मामले में भरपाई करने के लिए भी अवैध कटाई की बात सामने आ रही थी। इसके बाद दोषी वनकर्मियों को निलंबित किए बिना ही जांच टीम गठित कर दी गई और करीब पखवाड़े भर से मामले में जांच की जा रही है।
दो दिनों में आएगी जांच रिपोर्ट, निपटेंगे दोषी