आखिरी घंटे में फिसला बाजार, गंवाई तेजी,सेंसेक्स 35 अंक चढ़कर 34,451 पर बंद

मुंबई,वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच दिन भर भारी बढ़त के साथ कारोबार करने वाला घरेलू बाजार आखिरी घंटे में हुई मुनाफावसूली के चलते दिन भर की बढ़त गंवाकर हल्की तेजी पर बंद हुआ। ऑटो, आईटी, मीडिया, फार्मा, रियल्टी, कंज्यूमर ड्युरेबल्स और ऑयल एंड गैस शेयरों में रही खरीदारी के चलते सोमवार को कारोबार की समाप्ति पर सेंसेक्स 35 अंकों की तेजी के साथ 34,451 पर बंद हुआ जबकि निफ्टी 21 अंकों की तेजी के साथ 10,585 पर बंद हुआ। सोमवार को बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी देखने को मिली। मिडकैप 82 अंकों की तेजी के साथ 16,881 पर बंद हुआ जबकि स्मॉलकैप 96 अंकों की तेजी के साथ 18,274 पर बंद हुए।
एशियाई बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत भी मिले जुले ढंग के साथ हुई। सेंसेक्स सुबह 78 अंकों की तेजी के साथ 34,494 पर खुला। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 34,664 के ऊपरी और 34,259 के निचले स्तर को छुआ। इसी तरह निफ्टी सुबह 29 अंकों की तेजी के साथ 10,593 पर खुला। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,638 के ऊपरी और 10,515 के निचले स्तर को छुआ।
सोमवार के कारोबार में इंडसइंड बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बीपीसीएल, एचसीएल टेक, सिप्ला, सन फार्मा, एशियन पेंट्स और यस बैंक जैसी दिग्गज कंपनियों के शेयर चढ़कर बंद हुए वहीं इंडियाबुल्स हाउसिंग, हिंडाल्को, यूपीएल, ग्रासिम, एचडीएफसी बैंक, वेदांता, कोल इंडिया, हीरो मोटो, विप्रो और आईसीआईसीआई बैंक जैसी बड़ी कंपनियों के शेयर गिरकर बंद हुए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *