कृष्णप्पा गौतम ने छक्का लगाकर राजस्थान को दिलाई जीत, मुंबई को 3 विकेट से हराया

जयपुर, मुंबई के खिलाफ 168 रन का पीछा करने उतरी राजस्थान ने 19.4 ओवर के बाद सात विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाकर मुंबई को 3 विकेट से हरा दिया । कृष्णप्पा गौतम 33 रन बनाये। इससे पहले मुंबई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई की शुरुआत बेहद खराब रही।मुंबई ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 167 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव ने सबसे ज्यादा 72 रन की पारी खेली।
सलामी बल्लेबाज एविन लुइस को पहले ही ओवर में धवल कुलकर्णी ने बोल्ड कर दिया। हालांकि दूसरे विकेट के लिए यादव और इशान किशन के बीच 129 रनों की साझेदारी हुई। इस साझेदारी के बीच दोनों बल्लेबाजों ने अपनी अपनी हॉफ सेंचुरी पूरी की। युवा बल्लेबाज ईशान ने सिर्फ 35 गेंद में अपनी हाफ सेंचुरी पूरी कर ली। इशान किशन 42 पर 4 चौके और 3 छक्कों के सहारे 58 रन बनाकर धवल कुलकर्णी की बॉल पर जॉस बटलर द्वारा लपक लिये गये। 130 रन पर दूसरा विकेट गिरने के बाद तीसरा विकेट 135 रन के योग पर गिरा। इस बीच यादव ने 29 गेंद में अपने 50 रन पूरे किए। एक छोर पर जीवनदान मिलने के बाद तेजी से खेल रहे सूर्य कुमार 72 रन के निजी योग पर उनादकट की गेंद पर जास बटलर द्वारा लपक लिये गये। उन्होंने 47 गेंद का सामना किया जिसमें 6 चौके और 3 छक्के लगाये। इसके बाद आये कप्तान रोहित शर्मा बिना कोई रन बनाये 136 के कुल योग पर राजस्थान के कप्तान आजिक्य रहाणे के थ्रो पर रन आउट हो गये।
इसके बाद जाफरा आर्चर ने अपने आखिरी ओवर में 3 विकेट लेकर मुंबई इंडियन की बढती रनगति पर लगाम लगाया। उन्होंने कुणाल पांडया को 7 रन बनाकर कैच कराया जबकि हार्दिक पांडया 4 रन के निजी योग पर क्लीन बोल्ड किया और मिशेल मेक्लेघवन को बिना खाता खोले ही क्लीन बोल्ड कर पवैलियन भेज दिया।
एक छोर पर खेल रहे पोलार्ड 22 रन पर और मयंक मार्कण्डे 0 रन पर नाबाद रहे।
राजस्थान रायल्स की ओर से धवल कुलकर्णी ने 4 ओवर में 32 रन देकर 2 विकेट लिये। के गौतम ने 3 ओवर में 20 रन दिये। जाफरा आर्चर ने 4 ओवर में 23 रन देकर 3 विकेट लिये। जयदेव उनादकट ने 4 ओवर में 31 रन देकर 1 विकेट लिया। श्रेयष गोपाल ने 2 ओवर में 30 रन दिये। बेन स्ट्रोक ने 3 ओवर में 31 रन दिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *