छिंदवाड़ा,मोहखेड़ थाना की उमरानाला चौकी अंतर्गत ग्राम सारंगबिहरी में रहने वाला व्यापारी युवक पिछले ५ दिनों से लापता है युवक के गायब होने के बाद से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है पुलिस और परिवार के लोग युवक की तलाश में दर बदर भटक रहे है लेकिन अब तक उसका कोई पता नही चल सका। हालांकि इस मामले को पुलिस प्रेम प्रसंग से जोड़कर देख रही है। युवक की पताशाजी के लिए उमरानाला पुलिस ने कुछ संदिग्ध लोगों को पकड़ा है जिनसे पूछताछ की जा रही है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सारंगबिहरी निवासी संदीप पिता परसू चौधरी बिछुआ में जनरल स्टोर चलाता है और प्रतिदिन सारंगबिहरी से आना जाना करता है। करीब ४ दिन पूर्व वह रोज की तरह बिछुआ से अपनी दुकान बंद कर घर सारंगबिहरी के लिए निकला था लेकिन ५ दिन बीत जाने के बाद भी वह अपने घर नही पहुंच सका। संदीप के घर न पहुंचने से परेशान परिजनों ने बिछुआ थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई है। इस मामले में बिछुआ और उमरानाला पुलिस संयुक्त रुप से जांच कर रही है। इधर युवक के घर के आसपास खून के निशान मिले है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आखिर रास्ते पर पड़ा यह खून किसका है। सूचना मिलते ही उमरानाला और बिछुआ पुलिस सहित एसएफ एल टीम ने दिनभर मामले की जांच करती रही। वही पुलिस का कहना है कि युवक की तलाश के दौरान पुलिस को मकान के आसपास मोटर साइकिल के पहिए के निशान दिखाई दिए जो करीबन आधा किलोमीटर कुएं तक दिखाई दिए और कुएं के अंदर झांकने पर अंदर पानी के ऊपर आइल नजर आने पर पुलिस को शक होने पर कुएं को पानी से खाली करवाया जिसमें मोटरसाइकिल दिखी जिसे बहार निकाला गया, लेकिन युवक का पता नही चल सका। उमरानाला चौकी प्रभारी भूपेंद्र दीवान का कहना है कि युवक का प्रेम प्रसंग का भी अपने क्षेत्र की किसी युवती से चल रहा है। उन्होंने बताया कि दोनों पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है। पुलिस ने कुछ लोगों को संदेह के आधार पर पकड़ा है जिनसे पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा।
व्यापारी संदीप का पांच दिन बाद भी नही लगा सुराग,5 दिनो से परिजन और पुलिस तलाश में जुटी