आईपीएल में 100 विकेट लेने वाले पहले विदेशी स्पिनर बने नरेन

मुंबई,आईपीएल में खेल रहे रहस्यी गेंदबाज सुनील नरेन इस टूर्नामेंट में 100 विकेट लेने वाले पहले विदेशी स्पिनर बन गये हैं। नरेन ने दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ यह अहम उपलब्धि हासिल की। उन्होंने पारी के 12वें ओपर में क्रिस मॉरिस का विकेट लेते ही इंडियन प्रीमियर लीग में विकेटों का शतक पूरा किया। ऐसा करने वाले वह 11वें खिलाड़ी हैं, जबकि पहले विदेशी स्पिनर हैं। सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में फिलहान उनका नंबर 10वां है। वेस्ट इंडीज के इस ऑफ स्पिनर ने दिल्ली के खिलाफ 3 ओवर में 18 रन देकर 3 विकेट लेकर कोलकाता नाइट राइडर्स की जीत में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने मैच में क्रिस मॉरिस के अलावा विजय शंकर (2) और मोहम्मर शमी (7) का विकेट लिया। इंडियन प्रीमियर लीग में सबसे सबसे ज्यादा विकेट श्रीलंका के लसिथ मलिंगा के नाम है। उन्होंने 110 मुकाबले खेलते हुए 154 विकेट अपने नाम किए। इस दौरान उनका श्रेष्ठ पदर्शन 13 रन देकर 5 विकेट रहा। सबसे रोचक बात यह है कि उन्होंने आईपीएल में सभी मैच सिर्फ मुंबई इंडियंस के लिए खेले। इस बार वह हिस्सा नहीं ले रहे हैं, क्योंकि ऑक्शन में किसी भी टीम ने उन्हें नहीं खरीदा था। वह फिलहाल मुंबई इंडियंस टीम के बोलिंग कोच हैं। लसिथ मलिंगा और सुनील नरेन के अलावा अमित मिश्रा (127), पीयूष चावला (130), हरभजन सिंह (129), ड्वेन ब्रावो (123), भुवनेश्वर कुमार (115), आशीष नेहरा (106), विनय कुमार (105), आर. अश्विन (104) और जहीर खान (102) विकेट इस लिस्ट में शामिल हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *