राष्ट्रमण्डल खेल : भारत के गुरुराजा को वेटलिफ्टिंग में रजत,बैडमिंटन में श्रीकांत जीते

गोल्ड कोस्ट, भारत के गुरुराजा ने यहां शुरु हुए राष्ट्रमण्डल खेलों के पहले दिन वेटलिफ्टिंग में रजत पदक दिलाकर भारत का खाता खोला है। गुरुराजा ने पुरुषों के 56 किलोग्राम भारवर्ग वेटलिफ्टिंग इवेंट में यह पदक जीता। स्नैच में उन्होंने अपना सर्वश्रेष्ट प्रदर्शन करते हुए 111 किलोग्राम वजन उठाया। इस भारतीय खिलाड़ी ने क्लीन ऐंड जर्क में 138 किलोग्राम भार उठाया। इस प्रकार कुल मिलाकर 249 किलोग्राम भार उठाया। वहीं मलयेशिया के मोहम्मद इजहार अहमद ने 261 किलोग्राम भार उठाकर स्वर्ण पर कब्जा किया। श्रीलंका के चतुरंगा लकमल (248 किलोग्राम) भार उठाकर कांस्य हासिल किया। मेडल जीता। 2017 में ऑस्ट्रेलिया में हुए कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में गुरुराजा ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। एक ट्रक ड्राइवर के बेटे गुरुराजा कर्नाटक के कुंडपुरा के रहने वाले हैं।
वहीं महिलाओं के टेबल टेनिस टीम इवेंट में भारत ने श्री लंका को 3-0 से हराया। महिला हॉकी में भारत को अपने पहले मैच में वेल्स ने 2-3 से हरा दिया। इसके अलावा बैडमिंटन में भारत के स्टार खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत ने मिश्रित टीम ग्रुप ए मैच में श्रीलंका के निलुका करुणारत्ने को पराजित किया। भारत ने इस इवेंट में श्रीलंका 5-0 से हराया। टेबल टेनिस में मणिका बत्रा ने भारत को श्री लंका पर बढ़त दिलायी। भारत की इस खिलाड़ी ने श्रीलंका की इरांदी वारुसाविताना को 11-3, 11-5, 11-3 से हराया। वहीं सुतीर्था मुखर्जी ने भारत की बढ़त को और बढ़ाया। उन्होंने इशारा बाडु को 11-5, 11-8, 11-4 से हराया। सुतीर्था ने पूजा सहस्रबुद्धि के साथ मिलकर भारत के लिए तीसरा मैच जीता।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *