मुंबई,पूर्व ऑफ स्पिनर आशीष कपूर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की जूनियर चयन समिति में पूर्व तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद की जगह लेंगे। बीसीसीआई ने एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी। इस तीन सदस्यीय समिति में बाकी के दो सदस्य ज्ञानेंद्र पांडे और राकेश पारिख हैं। प्रसाद ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की टीम किंग्स इलेवन पंजाब के गेंदबाजी कोच की जिम्मेदारी संभालने के लिए अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। बीसीसीआई ने बयान में कहा है, ‘‘आशीष कपूर तीन सदस्यीय जूनियर चयन समिति में वेंकटेश प्रसाद का स्थान लेंगे।’’ आशीष ने भारत के लिए चार टेस्ट, 17 एकदिवसीय खेले हैं। वह 1996 विश्व कप में भारतीय टीम का हिस्सा थे।
वेंकटेश की जगह जूनियर चयन समिति के अध्यक्ष बने आशीष