सपा सांसद नरेश अग्रवाल पर भड़की भाजपा, पीएम की जाति पर की थी टिप्पणी

लखनऊ,समाजवादी पार्टी के नेता एवं राज्यसभा सदस्य नरेश अग्रवाल द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जाति को लेकर रविवार को एक कार्यक्रम में की गयी टिप्पणी ने नए विवाद को जन्म दे दिया है। अग्रवाल ने यह टिप्पणी वैष्य समाज के एक कार्यक्रम में यहां की थी। हालांकि उनकी टिप्पणी के बाद उन्हें वह कार्यक्रम भी छोड़कर जाना पड़ा था क्योंकि वहां मौजूद लोगों ने इसका पुरजोर विरोध किया। उधर, भारतीय जनता पार्टी ने भी प्रधानमंत्री के प्रति जाति सूचक शब्द प्रयोग किए जाने की घोर भर्तसना की है। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि समाजवादी पार्टी को नरेश अग्रवाल के इस बयान के लिए क्षमा मांगना चाहिए।
डाॅ. पाण्डेय ने कहा कि भारत का प्रधानमंत्री किसी जाति का नही होता बल्कि वह भारत का गौरव है तथा 125 करोड़ देशवासियों की आत्मशक्ति उसमें बसती है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रायः हमारे को लोेकप्रिय प्रधानमंत्री इस बात को उघृत भी करते है कि वह देश के 125 करोड़ लोंगो की ताकत रखते है। डाॅ. पाण्डेय ने कहा कि सपा जति-पांति की राजनीति करती है तथा जाति-पांति की राजनीतिक रोटियां सेकने के लिए समाज में भेदभाव तथा आपसी मतभेद पैदा कर अपने राजनीतिक स्वार्थ को पूरा करते है। यही कारण है कि सपा के राष्ट्रीय महासचिव जैसे जिम्मेदार पद पर बैठे व्यक्ति प्रधानमंत्री जी को भी जाति के खांचे में देखने की सतही सोच और भावनाओं से ग्रस्त है। उन्होंने कहा कि नरेश अग्रवाल को सार्वजनिक रूप से अपने वक्तव्य के क्षमा मांगनी चाहिए। उन्होने यह भी कहा कि संकुचित जाति-पांति की राजनीति करने वाले लोगो की राजनैतिक दुकाने अब प्रदेश व देश की जनता पूरी तरह बंद करने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *