भोपाल, कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे के गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की एक टीम ने रविवार सुबह आधा दर्जन ठिकानों पर दबिश डाली। जानकारी के अनुसार भोपाल पुलिस की टीम ने अपनी दबिश कटारे के गौतम नगर स्थित पुश्तैनी मकान से की। गौतम नगर स्थित घर पर हेमंत कटारे के नहीं मिलने पर पुलिस ने हेमंत के बड़े भाई योगेश कटारे से पूछताछ की। योगेश कटारे ने अपने बयान में बताया कि उसे हेमंत कटारे की कोई जानकारी नहीं है। पुलिस ने गौतम नगर घर की तलाशी भी ली और तस्दीक पंचनामा बनाते हुए कुछ कागजात अपने साथ ले गई।इसके साथ ही
पुलिस ने कटारे परिवार के अरेरा कालोनी स्थित जूना जिम पर भी दबिश डाली। यहां पर भी हेमंत कटारे नहीं मिले। बलात्कार पीड़िता युवती ने अपनी एफआईआर में आरोप लगाया है कि हेमंत कटारे द्वारा पिछले सितंबर में इसी जूना जिम में उसके साथ बलात्कार किया गया था। बलात्कार पीड़िता ने अपने बयान में पुलिस को यह भी बताया था कि जूना जिम के एक चौकीदार ने उसे हेमंत कटारे के साथ आते देखा था। इसी बयान के आधार पर पुलिस ने जूना जिम के कर्मचारियों से पूछताछ की। इसके अलावा हेमंत कटारे के आफिस की भी जांच की। जूना जिम पर कार्रवाई के दौरान अफसरों ने बताया कि उन्हें हेमंत कटारे कि जानकारी यहाँ भी नही मिली है। पुलिस ने जूना जिम की तलाशी लेते हुए मामले से सबंधित सुराग जुटाने के प्रयास किये। पुलिस टीम जिम में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालते हुए सबूत जुटाने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस टीम ब्लैक मेलिंग के आरोपी विक्रमजीत की गिरफ्तारी के लिए ऐशबाग इलाके में स्थित केपिटल पेट्रोल पंप के पास स्थित उसकेघर पहुंची लेकिन उसे विक्रमजीत नहीं मिला। पूरे मामले में हैरानी वाली बात यह है कि विधायक हेमंत कटारे और विक्रमजीत को पुलिस तलाश रही है। लेकिन उन्हों दोनों का कोई सुराग नहीं मिल रहा है जबिक दोनों आरोपी टीवी चैनलों पर आकर इंटरव्यू दे चुके हैं। वहीं मामले की जांच में जुटी एसआईटी के मुताबिक यदि कटारे जल्द ही सामने नहीं आये आये तो उन्हें फरार घोषित कर दिया जायेगा।
कटारे, विक्रमजीत की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने दी दबिश,दोनों चैनलों में आये लेकिन पुलिस को नहीं मिले