फंड राइजर डिनर से पार्टी के लिए धन जुटाएंगे जोगी

रायपुर,विधानसभा चुनाव के पहले पार्टी के लिए धन एकत्र करने के लिए अजीत जोगी फंड राइजर डिनर कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। जनता कांग्रेस ने नौ जनवरी से छत्तीसगढ़ ‘एक शाम जोगी के नाम’ कार्यक्रम शुरू किया है, जिसके तहत पार्टी के नाम पर 11-11 हजार रुपए चंदा लेकर लोगों को जोगी के साथ डिनर करने का मौका उपलब्ध कराया जाएगा। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ की कोर कमेटी ने एक और बड़ा फैसला लेते हुए कमजोर पड़ी प्रदेश व उपजिला कार्यकारिणी को भंग कर दिया है।
जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रदेश कार्यालय में सोमवार को जोगी की अध्यक्षता में कोर कमेटी की बैठक हुई। बैठक पूरी तरह से विधानसभा चुनाव 2018 पर फोकस थी। पदाधिकारियों ने चुनाव पर होने वाले खर्च पर चर्चा शुरू की। जोगी ने कहा राशि जुटाने का रास्ता उनके पास है। केजरीवाल ने एक बार डिनर रखकर आम आदमी पार्टी के लिए राशि जुटाई थी, लेकिन जोगी ने इसे एक अभियान की तरह चलाने की बात कही। उन्होंने कहा कि सहयोग राशि देने वाले अलग-अलग व्यक्तियों के साथ वह रोजाना डिनर करेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *