दो बाइक में आए 4 लोगों ने शराब दुकान में फायरिंग कर 25 हजार की लूटे,गोली लगने से एक गंभीर

बिलासपुर,गतौरा स्थित शराब भट्टी में दो बाइक में सकार चार आरोपी कट्टे की नोंक पर मारपीट कर 25 हजार लूटकर फरार हो रहे थे। भट्टी में खड़े ग्रामीणों ने आरोपियों को पकड?s का प्रयास किया। एक आरोपी ने कट्टे से फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में होटल संचालक बुरी तरह घायल हो गया। कुछ ग्रामीणों ने एक आरोपी युकक को दबोच लिया और उसकी जमकर धुनाई की कहीं तीन आरोपी भागने में सफल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मस्तूरी थाना प्रभारी अपने स्टाफ के साथ घटनास्थल पहुंचे और आरोपी को अपने कब्जे में ले लिया। शासकीय शराब दुकान में काम करने काले कर्मचारियों ने बताया कि आरोपी युकक कट्टे से फायरिंग कर उनसे मारपीट की और बिक्री की करीब 25 हजार की राशि लूट कर फरार हो गए। गोली लगने से घायल युकक को अचेता अकस्था में उपचार के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ करने में लगी हुई है। बताया जाता है कि सभी आरोपी उड़ीसा के रहने काले हैं जो कर्तमान में बिलासपुर में निकास करते हैं।
मस्तूरी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रात 10 बजे सूचना मिली कि ग्राम गतौरा में स्थित सरकारी देशी शराब दुकान में बाइक में सकार चार युकक कहां पहुंचे और बोतल में कम शराब होने के नाम पर कर्मचारियों से बहस करने लगे इस दौरान एक युकक ने कट्टा निकालकर पहले हका में फायरिंग की और उसके बाद शराब दुकान के कर्मचारियों से मारपीट करते हुए सामने रखे करीब 25 हजार रूपए लूटकर फरार होने लगे इस दौरान भञ के पास शराब पी रहे कुछ ग्रामीण कहां आ गए और चारों लुटेरों से भिड़ गए। एक युकक ने फिर कट्टा निकाला और फायरिंग कर शराब दुकान के पास होटल चलाने काले युकक के सीने में गोली जा धंसी उसके बाद तीन युकक एक बाइक से कहां से फरार हो गए। कहीं एक आरोपी को ग्रामीणों ने दबोच लिया। गोली चलने की जानकारी मिलते ही और भी ग्रामीण कहां पहुंच गए थे। पुलिस की टीम घटनास्थल पहुंची और आरोपी युकक और बाइक को साथ लेकर थाना पहुंची। पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि उसका नाम अनिल है। कह उड़ीसा का रहने काला है। कर्तमान में बिलासपुर में रहता है। मस्तूरी पुलिस मामला दर्ज कर फरार अन्य आरोपियों की तलाश में लगी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *