ICC रैंकिंग में रोहित की दो पायदान की छलांग,यजुवेंद्र, कुलदीप भी आगे आये

नई दिल्ली,श्रीलंका के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को आईसीसी रैंकिंग में दो स्थान का लाभ मिला है। श्रीलंका के खिलाफ तीन एकदिवसीय मैंचों में रोहित शर्मा ने टीम इंडिया की कप्तानी संभाली थी। आईसीसी की सोमवार को जारी ताजा एकदिवसीय रैंकिंग में रोहित दो स्थान उछलकर 5वें पायदान पर पहुंच गए हैं। वहीं सीरीज से बाहर रहने के बाद भी विराट कोहली नंबर एक पर बने हुए हैं। कोहली के सर्वाधिक 876 अंक हैं।
यह पहला मौका जब रोहित ने 800 रेटिंग अंकों के आंकड़े को पार किया है।
रोहित गत वर्ष फरवरी में करियर की सर्वश्रेष्ठ तीसरी रैंकिंग पर पहुंचे थे। मोहाली में उन्होंने दूसरे मैच में नाबाद 208 रन की पारी खेली थी। उनके फिलहाल 816 रेटिंग अंक हैं। उनसे आगे दक्षिण अफ्रीका के एबी डीविलियर्स दूसरे, ऑस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर तीसरे और पाकिस्तान के बाबर आकाम चौथे नंबर पर हैं।
रोहित के नेतृत्व में भारत ने 2-1 से एकदिवसीय सीरीज जीती है। इस सीरीज के दूसरे मैच में रोहित ने तीसरा दोहरा शतक बनाने के साथ ही एक नया विश्व रिकार्ड भी बनाया था। वहीं एकदिवसीय में अभी भी विराट के साथ बल्लेबाजी रैंकिंग में अपने शीर्ष स्थान पर बरकरार हैं। वह अपनी शादी के चलते श्रीलंका के खिलाफ सीमित ओवर सीरीज में नहीं खेल रहे हैं।
भारत के ही शिखर धवन 14वें स्थान पर पहुंच गए हैं। श्रीलंका के बल्लेबाज उपुल थरंगा ने एकदिवसीय बल्लेबाजों की रैंकिंग में 15 स्थानों की छलांग लगाकर 36वां स्थान हासिल किया है, वहीं निरोशन डिकवेला उनसे एक कदम पीछे 37वें स्थान पर हैं।
वहीं दूसरी और गेंदबाजी में भारत के युवा स्पिनर युजवेंद्र चहल 23 स्थानों की छलांग लगाते हुए 28वें स्थान पर पहुंच गए हैं, वहीं चाइनामैन कुलदीप यादव भी 16 स्थानों की छलांग लगाकर अपने करियर की सर्वोच्च रैंकिंग 56वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पंड्या 10 स्थान ऊपर उठते हुए करियर में सबसे अच्छी रैंकिंग 45वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
तेज गेंदबाज सुरंगा लकमल 14 स्थानों की छलांग लगाकर 22वें स्थान पर और एंजेलो मैथ्यूज नौ स्थान आगे बढ़ते हुए 45वें स्थान पर पहुंच गए हैं। आईसीसी की एकदिवसीय टीम रैंकिंग में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दक्षिण अफ्रीका पहले स्थान पर करार है। रैंकिंग में भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका से पांच अंक पीछे दूसरे स्थान पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *