फिनलैंड में हनीमून मना रहे विराट,अनुष्का

नई दिल्ली, क्रिकेटर विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा शादी के बाद हनीमून मनाने रोम जाने की खबरें मीडिया में आईं थीं पर अब फिनलैंड के मीडिया ने खुलासा किया है कि यह जोड़ा बर्फीली वादियों में हनीमून मना रहा है।
इससे पहले इन दोनो ने अपने हनीमून की तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की तभी से जगह को लेकर अटकलों का दौर शुरु हो गया था। फिनलैंड में ये नव विवादित जोड़ा सांता क्लॉज के गांव रोवानीमी में ठहरे हैं जो अपनी खूबसूरती और उत्तरी आसमानी रौशनी के लिए प्रसिद्ध है। उनका हनीमून प्राइवेट व लक्जरी टूर कंपनी लक्जरी एक्शन ने प्लान किया है। अनुष्का ने हनीमून की तस्वीर पर कैप्शन लिखा था, हम सचमुच स्वर्ग में हैं। इस तस्वीर में दिख रही जगह फिनलैंड में है। आर्कटिक घेरे में स्थित यह देश वाकई स्वर्ग से कम नहीं है। दोनों यहां के लैपलैंड प्रांत में हैं। वे यहां ग्लास इग्लू, स्लेज राइड और बर्फ से ढकी पहाड़ियों के बीच प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद उठा रहे हैं। यहां इस माह सांता उत्सव भी चलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *