हरिद्वार, सिडकुल क्षेत्र में निर्माणाधीन फैक्टरी की छत पर काम करते समय ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन तार की चपेट में आने से दो मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। जिनको उपचार के लिए सिडकुल स्थित निजी अस्पताल ले जाए गया। जहां पर चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना से मजदूरों में शोक की लहर दौड़ गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शवों को अपने साथ ले गए। जिसकी जानकारी लगते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और मृतकों के घर की ओर रवाना हो गये। प्राप्त जानकारी के अनुसार सिडकुल क्षेत्र स्थित सलेमपुर चौक के पास निर्माणाधीन फैक्ट्री की छत पर कुछ मजदूर काम कर रहे थे। इसी दौरान छत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन 11000 वोल्टेज की तार की चपेट में आने से दो मजदूर सोनू पुत्र बलवीर (34) और विक्की पुत्र कर्ण सिंह (30) निवासीगण ब्रह्मपुरी सिडकुल हरिद्वार बुरी तरह झुलस गए। घटना से निर्माणाधीन फैक्ट्री में अफरा तफरी मच गई, दोनों झुलसे मजदूरों को उपचार के लिए एक निजी चिकित्सालय ले जाया गया। जहां पर मजदूरों को मृत घोषित कर दिया। घटना से मजदूरों में शोक की लहर दौड़ गई। जिसकी जानकारी लगते ही गांव में मातम छा गया। घटना की सूचना पर ग्रामीणों व मृतकों के परिजनों निजी चिकित्सालय की ओर दौड़ पड़े। जहां उन्होंने शवों को लेकर गांव की ओर रवाना हो गए। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और मृतकों के घरों की ओर रवाना हो गई।
दो मजदूरों की हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मौत