अभिषेक ने जॉन और रितेश को किया बर्थडे विश, दिखाया ‘दोस्ताना’

मुंबई, बॉलीवुड एक्टर जॉन इब्राहिम और रितेश देशमुख का रविवार को बर्थडे था और इस खास मौके पर उनके खास दोस्त अभिषेक बच्चन ने उन्हें खास तरीके से ही विश किया है। अभिषेक ने अपने ट्विटर अकाउंट पर दोनों को एक साथ विश किया है। अभिषेक ने लिखा ‘मेरे दो भाई, मेरे दो जिगरी पू और मेरे डिट्टो। हैप्पी बर्थडे जॉन अब्राहम और रितेश देशमुख, मैं उम्मीद करता हूं, आने वाला साल आपके लिए सबसे बेस्ट हो। जॉन और अभिषेक वैसे तो कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं, मगर दोनों की जोड़ी सबसे ज्यादा ‘दोस्ताना’ में पसंद की गई थी। इस फिल्म में उनके साथ प्रियंका चोपड़ा लीड रोल थीं। ‘दोस्ताना’ ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा कलैक्शन किया था। फिल्म बड़े पर्दे पर हिट साबित हुई थी। वहीं अभिषेक, रितेश के साथ भी बड़े पर्दे पर कई बार नजर आ चुके हैं। अभिषेक ने रितेश के साथ साल 2016 में रिलीज हुई ‘हाउसफुल-3’ में काम किया था। इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार भी लीड रोल में थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *