नई दिल्ली,दिल्ली से सटे गुरुग्राम में बेटे तैमूर का जन्मदिन मनाने के लिए फिल्म अभिनेता सैफ अली खान एवं अभिनेत्री करीना कपूर शनिवार शाम पटौदी पैलेस पहुंच गए है। वे यहां 22 दिसंबर तक रहेंगे। तैमूर का 20 दिसंबर को पहला जन्मदिन है। 20 दिसंबर को वह एक साल का हो जाएगा। करीना कपूर के रिश्ते में दादा लगने वाले अभिनेता शशि कपूर के निधन की वजह से जन्मदिन सादे रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है। इसमें परिवार के काफी नजदीकी लोग ही भाग लेंगे। आयोजन को लेकर पटौदी पैलेस में तैयारी चल रही है। शनिवार शाम सैफ अली खान स्वयं ड्राइविंग करते हुए पैलेस पहुंचे। इस बार सैफ यहां पर घुड़सवारी भी सीखेंगे। उन्हें अपनी आने वाली फिल्म में घुड़सवारी करनी है। इसके लिए फरीदाबाद गोल्फ कोर्स से दो घोड़े मंगवाए हैं। अपने जन्म के बाद पहली बार प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता सैफ अली खान एवं प्रसिद्ध अभिनेत्री करीना कपूर का बेटा तैमूर अली खान पटौदी अपनी दादी शर्मिला टैगोर के साथ पटौदी स्थित अपने महल में पहुंचा था। जन्म के 257 दिन अर्थात् लगभग साढ़े आठ माह बाद पहली बार पटौदी पैलेस पहुंचे तैमूर अली खान का महल के कर्मचारियों ने वैलकम कहकर स्वागत किया था। तैमूर के साथ उसकी एक आया भी साथ आई। इस दोरान शर्मिला टैगोर ने तैमूर को पटौदी पैलेस में घुमाया था। उस वक्त करीना कपूर शूटिंग के सिलसिले में दिल्ली आई हुई थीं। ऐसे में वे अपने साथ तैमूर को भी ले आईं। परंतु उस वक्त स्थानीय लोग तैमूर से मिल उसे दुलार नहीं दे पाए थे। उनके महल में रहते हुए आम जन को महल में प्रवेश नहीं दिया था। उल्लेखनीय है कि नवाब परिवार से लगाव के चलते तैमूर के जन्म पर नगर के अनेक लोगों ने खुशी मनाई थी तथा अपनी शुभकामनाएं दी थीं।
बेटे तैमूर के साथ पटौदी पैलेस पहुंची अभिनेत्री करीना कपूर