हरियाणा में एक व्यक्ति की ठंड से मौत, उत्तर भारत में कड़ाके की ठण्ड शुरू

चंडीगढ़/नई दिल्ली, उत्तर भारत के कुछ ‎‎हिस्सों में हल्की बा‎रिश और घना कोहरा छाया रहने के कारण तापमान में ‎गिरावट दर्ज की गई है। वहीं हरियाणा में एक व्यक्ति की संदिग्ध तौर पर सर्दी के कारण मौत हो गई है। राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को इस मौसम का सबसे ठंडा दिन रहा. यहां न्यूनतम पारा 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री कम है।
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि अधिकतम पारा 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से चार डिग्री कम है। सुबह के समय कई स्थानों पर घने कोहरे के कारण दृश्यता भी काफी कम रही। शहर में आर्द्रता का स्तर 53 से 95 फीसदी के बीच रहा। पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क था। अलीगढ़ और मुजफ्फरनगर राज्य में सबसे ठंडे स्थान रहे, जहां न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा और पंजाब की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में दिन का पारा लुढ़ककर 13 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जिस वजह से यह शिमला और पड़ोसी हिमाचल प्रदेश के कई स्थानों से अधिक ठंडा हो गया। बताया जा रहा है ‎कि अंबाला सिटी में भीषण सर्दी के कारण एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई. पुलिस के मुताबिक वह भीखारी था। शुक्रवार की शाम रामबाग शिव मंदिर के सामने उसका शव मिला। पंजाब में भी कड़ी सर्दी रही। अमृतसर में अधिकतम पारा 15.8, लुधियान में 15.1 और पटियाला में 15.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कोहरे के कारण पिछले तीन दिन में चंडीगढ़ हवाईअड्डे पर विमानों का परिचालन प्रभावित हुआ है। कुछ उड़ानें विलंबित हुई और कुछ को रद्द करना पड़ा. कोहरे के कारण दृश्यता कम होने की वजह से पंजाब और हरियाणा से गुजरने वाली कई रेलगाड़ियां विलंब से चलीं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *