मुंबई,राष्ट्रीय स्तर के टेबल टेनिस खिलाड़ी को मुंबई हवाई अड्डे पर पकड़े जाने के बाद मिजोरम टेबल टेनिस एसोसिएशन ने उन्हें तस्करी रैकिट का शिकार बताया है। एयरपोर्ट पर 19 साल के ललरिनपुआ को 60 लाख की कीमत के ड्रग्स के साथ पकड़ा गया था। नार्कोटिक कंट्रोल ब्यूरो के मुताबिक ये ड्रग्स दिल्ली में नाइजीरिया के एक गैंग को पहुंचाए जाने थे। इस मामले में मिजोरम टेबल टेनिस एसोसिएशन के उपाध्यक्ष ने ललरिनपुआ को टेबल टेनिस खिलाड़ियों के लिए रोल मॉडल बताया और कहा कि वह बेहद अनुशासित खिलाड़ी हैं।उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि उनकी गिरफ्तारी के पीछे किसी बड़े सक्रिय रैकिट का हाथ है। उन्होंने एसोसिएशन की ओर से भरोसा जताया कि युवा खिलाड़ी निर्दोष हैं।
सूत्रों के मुताबिक ललरिनपुआ और एक अन्य खिलाड़ी मोजांबीक से मुंबई आ रहे थे। तभी किसी अफ्रीकन साथी ने उन्हें दो पार्सल ले जाने के लिए कहा। दोनों जब बुधवार सुबह मुंबई एयरपोर्ट पहुंचे तो ललरिनपुआ के पार्सल में मेथाकुलोन नाम के,जो दिल्ली में प्रतिबंधित हैं। अधिकारियों ने अंशुल गर्ग अकैडमी,जहां ललरिनपुआ पढ़ते हैं,की भी तलाशी ली लेकिन वहां उन्हें कुछ नहीं मिला। मणिपुर के रहने वाले 19 वर्षीय ललरिनपुआ 1995 में जूनियर और यूथ नेशनल टेबल टेनिस चैंपियनशिप का खिताब जीत चुके हैं। जांचकर्ताओं को नाइजीरिया के कुछ लोगों के नंबर भी मिले हैं लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका है। अधिकारियों को लगता है कि खिलाड़ी का इस्तेमाल किया गया है।
टेबल-टेनिस खिलाड़ी से ड्रग्स बरामद, मुंबई एयरपोर्ट से लिया हिरासत में