गुरुग्राम, दुनिया के सात अजूबों में शुमार ताजमहल को लेकर जारी विवाद थमा नहीं रहा है। नया विवाद हरियाणा के एक मंत्री के बयान से शुरु हो गया है। बात दे कि मुगल शासक शाहजहा द्वारा बेगम मुमताज की याद में आगरा में बनवाए गए ताजमहल को हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने एक खूबसूरत कब्रिस्तान करार दिया है। जिसके चलते सियासी हलकों में बहस फिर तेज हो गयी है। विश्वविख्यात ताजमहल मोहब्बत करने वालों के लिए प्यार का प्रतीक है। जिसे लेकर बहती हुई सियासी हवा हरियाणा के राजनीतिक गलियारों में पहुंच गई है। जिसके बाद हरियाणा में भी इस मुद्दे पर सियासत की जुबानी जंग तेज हो गई है। हरियाणा के विवादित बयान देने में मशहूर मंत्री अनिल विज से बयान देकर यूपी के ताजमहल विवाद को हरियाणा पहुंचा दिया है।
बात दे कि इन दिनों ताजमहल को लेकर पूरे देश में इस वक्त जबरदस्त बहस जारी है। इसी कड़ी में अब हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने भी इस मुद्दे पर ट्विटर बम फोड़कर नई बहस छेड़ दी है। हर मुद्दे पर अपनी बेबाक राय रखने वाले हरियाणा के सेहत मंत्री ने अपने ट्विटर के जरिए ताजमहल को एक खूबसूरत कब्रिस्तान करार दे दिया है। विज का कहना है कि ताजमहल के मॉडल को घरों में भी रखना लोग अपशगुन मानते हैं। बिल्डिंग बहुत खूबसूरत है पर उसमें कब्रें ही तो हैं।
विज के विवादित बोल, खूबसूरत कब्रिस्तान हैं ताजमहल
