राजकोट,एन्टी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने राजकोट के लोधिका में एएसआई और जूनागढ़ में दो महिला कांस्टेबलों को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया| जानकारी के मुताबिक राजकोट जिले की लोधिका तहसील के अनीडावाछडा गांव में रहनेवाले ईर्शाद सुलेमान नामक शख्स के खिलाफ लोधिका पुलिस थाने में मामला दर्ज होने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया| गिरफ्तारी के बाद थाने में ईर्शाद के साथ मारपीट नहीं करने के एवज में एएसआई ने रु. 10 हजार की रिश्वत मांगी थी| इस संदर्भ में ईर्शाद की ओर से एसीबी से शिकायत कर दी गई| एसीबी ने पुलिस थाने में जाल बिछालकर रु. 7000 बतौर रिश्वत लेते एएसआई को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया| वहीं जूनागढ़ महिला पुलिस थाने में सेवारत दो महिला कांस्टेबलों को रु. 2500 रिश्वत लेते हुए एसीबी ने गिरफ्तार कर लिया| जानकारी के मुताबिक जूनागढ़ के बिलखा रोड स्थित धरानगर निवासी एक विवाहिता ने जहरीली दवाई पी ली थी| इस मामले में विवाहिता के पति के खिलाफ पुलिस थाने में मामला दर्ज हुआ था| इस मामले में पति को परेशान नहीं करने के एवज में महिला कांस्टेबल रसीला समेत अन्य एक महिला कांस्टेबल रु. 2500 की रिश्वत मांगी थीं| महिला की शिकायत के आधार पर एसीबी ने जाल बिछाकर महिला कांस्टेबलों को रु. 2500 की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू की है|
एएसआई और दो महिला पुलिस कांस्टेबल रिश्वत लेते गिरफ्तार