खाने के चक्कर में ट्रेन की लेट, यात्री हुए नाराज

ग्वालियर, इंसान की जिंदगी में भोजन कितना जरुरी है यह तो सभी जानते हैं, लेकिन खाना नहीं मिलने के कारण ट्रेन को आगे ले जाने से मना करने का मामला पहली बार सुनने को शायद मिल रहा है। दरअसल सोमवार को ग्वालियर से श्योपुर और श्योपुर से ग्वालियर जाने वाली ट्रेन के चालकों ने समय पर खाना नहीं मिलने पर न सिर्फ नाराजगी जाहिर की बल्कि उन्होंने दोनों ट्रेनों को गंतव्य तक ले जाने से भी इंकार कर दिया। इससे ट्रेन में सवार यात्रियों में भी रोष व्याप्त हो गया।
मुरैना जिले के नेरोगेज ट्रेन के सबलगढ़ रेलवे स्टेशन का यह मामला है, जहां ट्रेन में सवार यात्री नाराज हो रहे थे और जब उनकी नाराजगी का कारण मालूम किया गया तो पता चला कि ट्रेन आगे नहीं बढ़ रही है, क्योंकि ट्रेन के चालकों को समय पर खाना नहीं मिला। संबंधित जानकारी जब स्टेशन मास्टर ने ग्वालियर में रेलवे अधिकारियों तक पहुंचाई तो उन्होंने दोनों ही चालकों से बात कर ट्रेन गंतव्य तक ले जाने के लिए राजी कर लिया। बहरहाल इस आपाधापी में दोनों ही ट्रेने खासी लेट हो गईं, जिसे लेकर रेलवे अब जिम्मेदारी तय करने की बात कर रहा है।
\

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *