जबलपुर, लोकायुक्त पुलिस ने सोमवार को नए एनजीओ बनाने के नाम पर रिश्वत की मांग कर रहे फर्म एवं संस्थाएं विभाग के ऑडिटर को गिरफ्तार किया है। ऑडिटर कमलेश साकते ने नया एनजीओ बनाए जाने के नाम पर फरियादी हुसैन पठान से दस हजार रूपए रिश्वत की मांग की थी। पठान ने इसकी शिकायत लोकायुक्त पुलिस को कर दी थी। रिश्वत की पहली किश्त के तौर पर पठान पांच हजार रूपए देने को तैयार हो गया। सोमवार को कमलेश ने हुसैन पठान को मुख्य उद्योग भवन स्थित फर्म एंव संस्थाएं के कार्यालय में बुलाया था, जैसे ही पठान ने कमलेश को पैसे दिए, वैसे ही लोकायुक्त पुलिस ने कमलेश को रंगे हाथों पैसे लेते पकड लिया।
लोकायुक्त पुलिस के अधिकारियों ने कमलेश से पैसे जब्त कर पूरी कार्यवाही कर उसे गिरफतार कर लिया है। लोकायुक्त अब कमलेश की अचल संपत्ति के बारे में जानकरी जुटा रही है।
लोकायुक्त ने ऑडिटर को रंगेहाथों पकड़ा