सहवाग ने वॉर्न को अलग अंदाज में दीं शुभकामनायें

नई दिल्ली, पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने दिग्गज शेन वॉर्न को बड़े ही रोचक अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं हैं। सहवाग ने एक तस्वीर शेयर की है- जिसमें वे और वॉर्न साथ दिख रहे हैं। वॉर्न के दाएं हाथ पर प्लास्टर चढ़ा हुआ है। उन दिनों सहवाग समेत अन्य बल्लेबाज वॉर्न के बारे में क्या सोचते थे, उन्होंने वर्षों बाद जाहिर किया है। सहवाग ने अपने ट्वीट में लिखा है- बल्लेबाज हमेशा यही चाहते थे कि गेंदबाजी करते वक्त इसी तरह आपके हाथ पर प्लास्टर चढ़ा रहे। या चाहते थे कि आप उन्हें आउट करने पहले कम से कम अगाह तो कर देते। हैप्पी बर्थडे लीजेंड!
ऑस्ट्रेलिया के महान लेग स्पिनर शेन वॉर्न आज 48 साल के हो गए हैं। वॉर्न ने कलाई की जादूगरी से अपने समय के लगभग सभी दिग्गजों को फिरकी के जाल में फसाया। वॉर्न ने अपने 145 मैचों के टेस्ट करियर में 708 विकेट लिए, जो मुथैया मुरलीधरन (800 विकेट) के बाद टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक है। वॉर्न ने 2007 में क्रिकेट को क्रिकेट को अलविदा कहा। उनसे जुड़ा एक दिलचस्प वाकया मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर से जुड़ा हुआ है। वॉर्न ने खुलासा किया था कि सचिन उनके सपने में छक्का मारकर डराया करते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *