भोपाल, कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर विवादित ट्वीट किया है। उनके आधिकारिक ट्वीटर अकाउंट से मोदी के काम करने की शैली और उनके प्रशंसकों को लेकर टिप्पणी की गई है। पोस्ट में मोदी के फॉलोअर्स को कथित तौर पर ‘भक्त बताया गया है। दिग्विजय ने पोस्ट में लिखा कि वे (मोदी) लोगों को बेवकूफ बनाने की कला में माहिर हैं। वहीं, इस पोस्ट पर भाजपा नेताओं ने आपत्ति दर्ज कराई है। दिग्विजय ने शुक्रवार को का पोस्टर ट्वीट किया। इस पोस्टर में मोदी की फोटो है, जिसमें वे दोनों हाथ बंद कर दो उंगली दिखा रहे हैं। साथ में लिखा- मेरी दो उपलब्धियां। पहला: भक्तों को ….गाली….बनाया। दूसरा: …गाली….को भक्त बनाया।
इस ट्वीट के बाद दिग्विजय ने लिखा- यह पोस्ट मेरी नहीं है, लेकिन मैं इसे पोस्ट करने से खुद को रोक नहीं सकता। जिनके बारे में यह पोस्ट है, उनसे माफी मांगता हूं। वे बेवकूफ बनाने में माहिर हैं।
माफी भी मांगी
इसके बाद उन्होंने एक और पोस्ट की- रवीश ने प्रधानमंत्री के प्रति कोई अपशब्द का उपयोग नहीं किया, यूट्यूब पर जो रवीश का भाषण था, वह मैंने ट्वीट किया था। रवीश जी क्षमा करें।
भाजपा ने जताई आपत्ति
दिग्विजय के आपत्तिजनक बयान पर भाजपा नेता जीवीएल नरसिम्हा राव ने कहा कि दिग्विजय के साथ कांग्रेस को माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने देश की जनता का अपमान किया है।
लोगों में गुस्सा इसलिए
कुछ यूजर्स की शिकायत और गुस्सा इस बात को लेकर है कि ऐसे लोग जो गौरी के मर्डर को भी जायज ठहरा रहे हैं, उन्हें पीएम फॉलो करते हैं। बता दें कि फेसबुक पर मोदी के 41.9 मिलियन और इंस्टाग्राम पर 6.8 मिलियन फॉलोअर हैं। जबकि ट्विटर पर उनके फॉलोअर्स का आंकड़ा 33.7 मिलियन है।
मोदी पर यह भी आरोप
ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस के सांसद डेरेक ओÓब्रायन ने फरवरी में संसद में मोदी पर आरोप लगाया था कि वो ऑनलाइन हैरेसमेंट को बढ़ावा देते हैं। डेरेक ने कहा था- 26 ट्विटर हैंडल ऐसे हैं जो रेप और सांप्रदायिक हिंसा की धमकियां देते हैं और मोदी इन्हें फॉलो करते हैं।
भाजपा विधायक ने अपनी ही पार्टी को घेरा
गौरी लंकेश ने आरएसएस के खिलाफ न लिखा होता तो जिंदा होतीं
कर्नाटक के श्रृंगेरी से भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री जीवराज ने गौरी लंकेश को लेकर एक विवादित बयान दिया है। चिकमंगलुरु में विधायक ने कहा कि गौरी लंकेश ने अगर आरएसएस के खि़लाफ़ नहीं लिखा होता तो आज वह जि़ंदा होतीं। बीजेपी विधायक ने कहा कि गौरी लंकेश जिस तरह लिखती थीं, वो बर्दाश्त के बाहर था। विधायक ने बयान में कहा, हमने देखा है कि कांग्रेस की सरकार के कार्यकाल में कई आरएसएस कार्यकर्ताओं ने जान गंवाई है। गौरी मेरी बहन जैसी हैं लेकिन जिस तरह उन्होंने हमारे खिलाफ़ लिखा, वो स्वीकार नहीं किया जा सकता है।
इधर राज्यमंत्री बोले
अपने देश में बीफ खाएं, फिर भारत आए
केरल से आने वाले नए पर्यटन राज्यमंत्री अलफोंस कनन्नथानम ने विदेशी पर्यटकों के लिए साफ संदेश दे दिया है कि अगर वो बीफ़ खाना चाहते हैं तो अपने देश में खाकर भारत आएं। वह जब ओडिशा में पर्यटन से जुड़े कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे थे तो मीडिया ने उनसे गोरक्षकों और बीफ़ से जुड़ा सवाल पूछा और कहा पर्यटन पर आप इसका किस तरह असर देखते हैं तब उन्होंने यह कहा। अलफोंज का यह बयान ऐसे समय में आया है जब उन्होंने हाल ही में यह कहा था केरल के लोग बीफ खा सकते हैं।
पूर्व आईएएस अधिकारी ने पर्यटन मंत्री बनने के बाद हाल में दिए अपने एक बयान में कहा था कि जैसे गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने कहा कि उनके राज्य में बीफ पर कोई बैन नहीं लगाया जाएगा। ठीक इसी तरह केरल में भी यह (बीफ बिक्री) जारी रहेगा।
दिग्विजय ने ट्वीट किया फर्जी वीडियो, मोदी के खिलाफ लिखी पोस्ट, बाद में मांफी मांगी