शिल्पा की ले रहे थे फोटो, होटेल बाउंसरों ने धुना

मुंबई, ऐक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी का फोटो ले रहे दो फोटॉग्राफर्स को एक होटेल के बाउंसरों ने धुन दिया। घटना के बाद फोटॉग्राफर्स ने मुंबई के खार पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई और शुक्रवार सुबह दो बाउंसरों को अरेस्ट कर लिया गया है। यह घटना कल देर रात घटी है, जब शिल्पा राज कुंद्रा के साथ मुंबई के खार स्थित एक होटेल में डिनर के लिए गए थे। जब वे बाहर निकले तो कुछ फोटॉग्राफर्स उनकी तस्वीरें खींचने लगे। इसी बीच होटेल के ये बाउंसर बीच में आ गए और उन्हें ऐसा करने के लिए मना किया। लेकिन फोटॉग्राफर्स ने उनकी बात नहीं मानी। शिल्पा के कार में बैठने के बाद बाउंसरों ने उन फोटॉग्राफर्स पर हमला करना शुरू कर दिया, जिसमें वे बुरी तरह घायल हो गए हैं। इस घटना का एक विडियो भी सोशल साइट पर वायरल हो रहा है। बता दें कि बतौर प्रोड्यूसर शिल्पा शेट्टी एक नया टीवी शो ‘आंटी बोली लगाओ बोली’ लेकर आ रहीं हैं। दावा किया जा रहा है कि यह देश का पहला लाइव गेम शो होगा, जिसमें दर्शकों को कार जीतने का अवसर मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *