भारतीय टीम से बहुत कुछ सीख सकती हैं श्रीलंकाई टीम: पोथास

कोलंबो,तीन टेस्ट,पांच वनडे और एक टी-20 मैच में भारत के हाथों मिली करारी हार के बाद श्रीलंका के अंतरिम कोच निक पोथास का मानना है कि भारतीय टीम काफी बेरहम प्रतिद्वंद्वी है और उनकी टीम को भारतीय कप्तान विराट कोहली के बनाये तौर तरीके सीखने चाहिए। भारत ने बुधवार को एकमात्र टी-20 मैच में भी श्रीलंका को छह विकेट से हराकर दौरे के सभी नौ मैच जीत लिया था। इससे पहले टेस्ट श्रृंखला 3-0 और वनडे श्रृंखला 5-0 से जीती थी। पोथास ने भारतीय टीम की तारीफ करते हुए कहा,हमारी टीम अभी विकास की प्रक्रिया में है। भारतीय टीम मुकम्मिल है और उसमें जबर्दस्त काबिलियत है, उनके खिलाफ खेलना या उन्हें हराने की कोशिश करना कठिन होना ही था।
पोथास ने कहा कि हमें कुछ और प्रतिस्पर्धी रूख अपनाना चाहिये था, हमें भारतीय टीम से खेल के तौर तरीके सीखने के लिए तैयार रहना चाहिए। विराट की तारीफ करते हुए कहा कि आपने विराट कोहली की विकेटों के बीच दौड़ देखी है, मैदान पर बतौर कप्तान उसे कितना सम्मान मिलता है। वह लोगों के लिये रोल मॉडल है। उन्होंने बुधवार के मैच के बारे में कहा,विराट ने टीम के भीतर जो संस्कृति बनाई है, वह काफी प्रभावी है। वे विरोधी का सम्मान करते हैं लेकिन मैदान पर विरोधी को कोई रियायत नहीं देते उनके खेल के तौर तरीके काबिले तारीफ है। पोथास ने कहा,‘‘वे ऐसी टीम है जैसा हर कोई बनना चाहता है, हमारे लिये गलतियों से सबक लेना अहम है लेकिन सबसे जरूरी भारतीय टीम से सीखना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *