उ.कोरिया के तानाशाह के प्लेजर स्क्वायड में 13 से 25 साल की लड़कियां

नई दिल्ली,उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग की विनाशक हथियारों की सनक ने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है। लेकिन कम ही लोगों को पता है कि उत्तर कोरिया की लड़कियों के दिल में एक दूसरे तरह का खौफ पलता है, वो खौफ है 13 नंबर को लेकर। नॉर्थ कोरिया में इस सनकी तानाशाह के लिए एक लेडी स्क्वॉड बनाई गई है। जिसमें 13 साल की लड़कियों को जबरन भर्ती किया जाता है। ये लड़कियों पच्चीस साल की उम्र तक किम जोंग की गुलाम बनकर रहती हैं, इन लड़कियों को नॉर्थ कोरिया में किम की क्वीन कहा जाता है। लड़कियां जैसे ही 13 साल की होती है किम जोंग की आर्मी उन्हें स्कूलों से उठा ले जाती है। इसका मकसद होता है किम जोंग के ऐशगाह में पहुंचाना।
तानाशाह का फरमान है कि ऐशगार में रहने वाली सभी लड़कियां लंबी हो, खूबसूरत हो और सभी की आवाज सुरीली हो। नॉर्थ कोरिया में ये पुरानी रवायत है कि तानाशाह को खुश करने के लिए लड़कियों का बड़ा दस्ता होगा, वो लड़कियां ऐशगाह में डांस करेंगी, गाना गाएंगी, मसाज करेगी और तनाशाह की सेक्स स्लैव बनकर 12 साल गुजारेगी। यानी 25 साल की उम्र तक। तानाशाह की कैद से भाग निकली मी-ह्यांग नाम की महिला ने दुनिया को आपबीती सुनाई। लड़की ने बताया कि, ‘मैं तब सिर्फ 15 साल की थी, उस दिन दो आर्मी अफसर क्लासरूम में घुसे और सभी लड़कियों की तलाशी लेने लगे। एक अफसर ने मुझे अपने साथ चलने को कहा। अफसरों ने मेरे परिवार के बारे में पूछा, मेरे स्कूल रिकॉर्ड चेक किया। मैं उस वक्त चौंक गई जब मुझसे पूछा गया कि क्या तुम्हारा किसी लड़के से रिश्ता है, मेरा मेडिकल टेस्ट कराया गया और फिर मुझे तानाशाह की सेक्स स्लेव बना दिया गया’।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *