मुंबई, फिल्म ‘वीरे दी वेंडिंग’ की शूटिंग हाल ही में दिल्ली में शुरु हुई है, लेकिन अब ऐसा लगता है कि शूटिंग रफ्तार पकड़े उससे पहले ही फिल्म को जबरदस्त झटका लगने वाला है। खबर है कि फिल्म की को-प्रोड्यूसर एकता कपूर खुद को फिल्म से अलग करने का मन बना रही है। इस बात से फिल्म की प्रोड्यूसर और सोनम कपूर की बहन रिया कपूर सकते हैं।यह फिल्म करीना कपूर, सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तल्सानिया को लेकर बनाई जा रही है। खबरों के मुताबिक एकता कपूर को मनाने के लिए रिया और सोनम के पिता अनिल कपूर ने एकता के पिता जितेंद्र से मुलाकात की है। फिल्म 4 महिलाओं की जर्नी है और जो एक शादी अटैंड करने पहुंचती है। फिल्म की शूटिंग करने करीना कपूर अपने बेटे तैमूर के साथ दिल्ली पहुंची थीं और सोनम कपूर ने भी फिल्म की शूटिंग शुरु होने की जानकारी सोशल मीडिया पर अपने फैन्स को दी थी।
दिल्ली में शुरु हुई शूटिंग,’वीरे दी वेंडिंग’ से अलग होगी एकता?