नई दिल्ली, दिल्ली से सटे नोएडा में चिपियाना पुलिस चौकी के प्रभारी और दो सिपाहियों ने इंसानियत का परिचय देते हुए एक घायल को अस्पताल पहुंचाया। सिपाहियों की यह कोशिश रंग लाई और अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती दोनों घायलों की हालत अब स्थिर है। यूपी पुलिस की इंसानियत की मिसाल पेश करने वाली घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। चिपियाना के समीप ट्रेन से गिरकर एक युवक घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे सिपाही घायल को अस्पताल लेकर जाना चाहते थे, लेकिन उनके पास वाहन नहीं था। ऐसे सिपाहियों ने कंधे पर उठाकर घायल को अस्पताल पहुंचाया। इस बाबत सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल है। इस वीडियो में दोनों सिपाही करीब तीन किलोमीटर दूर तक घायल को ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। घायल को कंधे पर उठाकर ले जा रहे सिपाहियों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर पुलिस की प्रशंसा हो रही है।
– क्या है मामला
चिपियाना पुलिस चौकी प्रभारी गंगा सहाय सत्संगी का कहना है कि यह घटना रविवार की रात करीब ८:३० बजे की है। उन्हें कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि रेलवे ट्रैक के किनारे एक युवक झाड़ियों में पड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि सूचना पर चौकी प्रभारी सिपाही युगदीप सिंह और रामनिवास कुमार के साथ रेलवे ट्रैक पर पहुंचे। काफी तलाश करने पर पुलिस को झाड़ियों में घायल युवक के चीखने की आवाज सुनाई दी। घायल युवक के स्थान पर मदद के लिए गाड़ी का पहुंचना मुश्किल था। ऐसे में सिपाही युगदीप और रामनिवास घायल को कंधे पर उठाकर ले गए। इस बीच दोनों सिपाही करीब तीन किलोमीटर तक घायल को कंधे पर उठाकर अस्पताल लेकर पहुंचे। घटना तो नोएडा में हुई, लेकिन पीड़ित पड़ोसी जिले बुलंदशहर (खुर्जा) के फालदा गांव का विनोद है। चिपियाना के लीलावती अस्पताल में भर्ती को विनोद का डिस्चार्ज कर दिया है।
घायल को 3 किलोमीटर कंधे पर उठाकर चले यूपी पुलिस के सिपाही