संबलपुर,ट्रक से एक वाहन के टकरा जाने से कम से कम दस व्यक्तियों की मौत हो गई और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना ओडिशा के संबलपुर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 55 पर हुई। जुजुमुर थाने के प्रभारी निरीक्षक बिश्वपति पांडा ने बताया कि भवानीपाली में ट्रक ने सामने से आ रहे वाहन में टक्कर दे मारी। लोग काल्पेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद इस वाहन से लौट रहे थे। इस हादसे में चार व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि छह अन्य ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। मरने वाले यात्रियों में महिलाएं एवं बच्चे भी हैं। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने लोगों की मौत पर दुख प्रकट किया और मृतकों के परिवारों के लिए दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि घोषित की। उन्होंने घायलों का मुफ्त इलाज कराने की भी घोषणा की। ट्रक का ड्राइवर फरार हो गया है। पुलिस उसे ढूंढ रही है।
ट्रक की टक्कर से दस यात्रियों की मौत