आजीविका मिशन के विभिन्न कैडरों के मानदेय का भुगतान समय पर हो

लखनऊ,उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के विभिन्न कैडरों के कर्मचारियों के मानदेय का भुगतान समय से किया जाय।स्वयं सहायता समूहों के सभी लक्षित परिवारों की फीडिंग निर्धारित समय सीमा के अन्दर सखी ऐप पर करायी जाय। लखपति महिला के लक्ष्यों को समय से हासिल किया जाए और मनरेगा श्रमिकों, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण व मुख्यमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के लाभार्थियों को नियमानुसार स्वयं सहायता समूहों से जोड़ा जाय।
उप मुख्यमंत्री के इन निर्देशो के क्रम में उत्तर प्रदेश शासन, ग्राम्य विकास विभाग द्वारा सभी जिलाधिकारियों/मुख्य विकास अधिकारियों को इस सम्बन्ध में व्यापक दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। जारी दिशा निर्देशों में कहा गया है कि ग्रामीण आजीविका मिशन के विभिन्न कैडरों के मानदेय का भुगतान योजनाओ की विधिवत समीक्षा करते हुये किया जाए। समीक्षा कर जनपदों में उपलब्ध धनराशि का अविलम्ब व्यय एवं मुख्यालय भेजी जाने वाली मांग का प्रेषण सुनिश्चित कराया जाये। वित्तीय वर्ष 2023-24 में जनपद हेतु आवंटित हाउस होल्ड सेचुरेशन के लक्ष्य को अभियान चलाकर पूर्ण किया जाये तथा प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लाभार्थी परिवारों के पात्र महिला सदस्यों को, जो स्वयं सहायता समूहों में नहीं जुड़े हैं उन्हें अभियान चलाकर कन्वर्जेस ऐप के माध्यम से जोड़ा जाये। इसी के साथ मनरेगा एवं मुख्यमंत्री आवास योजना के अवशेष पात्र परिवारों की महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ा जाये।स्वयं सहायता समूहों के सी0 सी0 एल0 बैंक लिंकजेज में लम्बित पडी पत्रावलियों को बैंक के माध्यम से ऋण दिलाना सुनिश्चित कराया जाये। लखपति महिला कार्यक्रम में अवशेष लक्ष्य को पूर्ण करने हेतु त्वरित कार्यवाही करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *