डबल इंजन की सरकार में बेटियां सुरक्षित नहीं -कांग्रेस

भोपाल, कांग्रेस प्रवक्ता साधना भारती ने आज कहा कि आज मप्र में डबल इंजन की सरकार में सीता माता की बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। प्रदेष के हालात इतने खराब हो चुके हैं कि प्रति दिन बेटियों के साथ व्यभचार, अत्याचार, अनाचार, दुराचार और बलात्कार की घटनाएं सामने आती हैं।
इंदौर में भाजपा नेत्री के पुत्र एक नाबालिग से बलात्कार जैसा कुकृत्य करते हैं, नाबालिग के गर्भवती होने पर इस दुष्कर्म का खुलासा होता है। इंदौर में ही एक चार की बच्ची के साथ उसी के स्कूल वेन का ड्रायवर मासूम बच्ची के साथ दरिन्दगी करता है। इसी तरह कुछ ही दिन पहले महाकाल की नगरी उज्जैन में एक नाबालिग बच्ची के साथ बलात्कार की घटना सामने आयी। भोपाल के हमीदिया अस्पताल में एक रेप पीड़िता को मेडिकल के लिए पांच घंटे तक अस्पताल प्रषासन ने यहां से वहां घुमाया, पर मोदी-मामा मौन हैं। आखिर, कब तक जिंदा लाश बनकर जीती रहेगी बेटियां, कब तक नासूर बने जख्मों को सहती रहेंगी बेटियां। अब बेटियां और चुप नहीं रहेंगी। उन्होंने कहा डबल इंजन की सरकार हर पैमाने पर फेल साबित हुई। दमोह के जिला अस्पताल में फर्स पर दरी बिछाकर बच्चों का इलाज किया जा रहा है। एक-एक पलंग पर दो-दो- तीन-तीन बच्चों का इलाज हो रहा है। अस्पताल प्रषासन मूकदर्षक बना हुआ है। हाल ही में अटल बिहारी वाजपेयी आरोग्य एवं पोषण मिषन की रिपोर्ट सामने आयी है। प्रदेष में गंभीर कुपोषित बच्चों की संख्या 21 हजार से भी ऊपर पहुंच गयी है, 57 हजार मध्यम कुपोषित बच्चों की संख्या है। पिछली बार से कुपोषित बच्चों की संख्या में बढोतरी हुई है। भोपाल सहित ग्वालियर, इंदौर, चंबल, रीवा, सागर और उज्जैन में गंभीर कुपोषित बच्चों की संख्या अधिक हुई है। ये वो बच्चे हैं जो रोज आंगनबाड़ी जाते हैं। तथाकथित मामा इस पर भी मौन हो जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *