बृहन्मुंबई की सीमा में ड्रोन, पैराग्लाइडर के उपयोग पर प्रतिबंध लगाया गया

मुंबई,बृहन्मुंबई पुलिस कमिश्नरेट की सीमा के भीतर ड्रोन, रिमोट कंट्रोल्ड माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट, पैराग्लाइडर, हैंड ग्लाइडर हॉट एयर बैलून के इस्तेमाल पर प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया गया है, जिससे आतंकवादी या राष्ट्र-विरोधी गतिविधियां हो सकती हैं। उपायुक्त संजय लतकर ने बताया है कि यह 12 दिसंबर 2022 तक लागू रहेगा। इन आदेशों को यह सुनिश्चित करने के लिए लागू किया गया है कि बृहन्मुंबई पुलिस आयुक्तालय के अधिकार क्षेत्र में कहीं भी कानून व्यवस्था न बिगड़े, आम जनता और महत्वपूर्ण व्यक्तियों को खतरा न हो, और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान न पहुंचे। हालांकि इस आदेश में उन लोगों के लिए ढील दी जाएगी जिन्होंने इस अवधि के दौरान पूर्व लिखित अनुमति ली है। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि इस आदेश का उल्लंघन करने वालों पर भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत जुर्माना लगाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *