झाबुआ कलेक्टर मिश्रा को हटा कर रजनी सिंह को पदस्थ किया गया

भोपाल,झाबुआ एसपी के बाद अब सीएम शिवराज सिंह चौहान की नाराजगी पर झाबुआ के कलेक्टर सोमेश मिश्रा को भी हटा दिया गया है। उनके खिलाफ भ्रष्टाचार से सम्बंधित शिकायतें थीं। इधर,आज राज्य शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 4 अधिकारियों की नवीन पदस्थापना की है। अपर आयुक्त राजस्व इंदौर संभाग सुश्री रजनी सिंह को कलेक्टर झाबुआ और सोमेश मिश्रा कलेक्टर झाबुआ को उप सचिव मध्यप्रदेश शासन नियुक्त किया गया है। एक अन्य आदेश में उप सचिव तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार स्वरोचिष सोमवंशी को राज्यपाल का उप सचिव और राज्यपाल के उपसचिव धरणेन्द्र कुमार जैन को उप सचिव मध्यप्रदेश शासन पदस्थ कियागया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *