सीएम शिवराज ने किया शीघ्र कारीगरों की पंचायत बुलाने का एलान

भोपाल,मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि पृथ्वी पर विकास और निर्माण कार्यों का शुभारंभ भगवान विश्वकर्मा ने किया था। सृष्टि के सृजक भगवान विश्वकर्मा द्वारा प्रारंभ कार्यों को आज विश्वकर्मा समाज परिश्रम से करने में जुटा है। यह कर्मयोगी समाज है। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज शाम भगवान विश्वकर्मा जयंती पर इमामी गेट क्षेत्र में सर्व विश्वकर्मा समाज समिति, भोपाल द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री चौहान ने उपस्थित नागरिकों को भगवान विश्वकर्मा जयंती की बधाई दी।
चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री निवास में पूर्व में कारीगर पंचायत हुई थी। विश्वकर्मा समाज से जुड़े अलग-अलग हुनर और योग्यता रखने वाले कारीगरों का पुन: सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। कारीगरों की विभिन्न व्यवसायिक समस्याओं के निराकरण में इससे मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने विश्वकर्मा समाज से निर्वाचित पार्षद सुश्री रीता और सुश्री ममता विश्वकर्मा को बधाई दी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। समिति के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री चौहान का स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *