यूपी में मदरसों में 1 सितम्बर से शुरू जाएगी ऑफ लाइन पढ़ाई

लखनऊ,उत्तर प्रदेश सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद से मान्यता/सहायता प्राप्त मदरसों में कोविड प्रोटोकॉल एवं प्रतिबंधों के अधीन पठन-पाठन भौतिक रूप से प्रारंभ किए जाने की अनुमति प्रदान कर दी गई है।
मंत्री नन्दी ने बताया कि बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय विद्यालयों, मान्यता प्राप्त विद्यालयों एवं अन्य बोर्ड के अंर्तगत संचालित विद्यालयों में कक्षा 06 से 08 तक के बच्चों के लिए शिक्षण कार्य 23 अगस्त से प्रारम्भ हो चुका है। वहीं कक्षा 01 से 05 तक के बच्चों के लिए शिक्षण कार्य 01.09.2021 से भौतिक रूप से प्रारम्भ किए जाने का निर्णय लिया गया है।
मंत्री नन्दी ने कहा कि कोविड प्रोटोकाल का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए आगे की कार्रवाई कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में नन्दी ने बताया कि बेसिक शिक्षा विभाग की भांति उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद से मान्यता, सहायता प्राप्त मदरसों में भी फौकानिया (कक्षा 06 से कक्षा 08 तक) के बच्चों हेतु शिक्षण कार्य दिनांक 23.08.2021 से तथा तहतानियां (कक्षा 01 से 05 तक) के बच्चों के लिए शिक्षण कार्य दिनांक 01.09.2021 से शर्तों एवं प्रतिबंधों के अधीन पठन-पाठन भौतिक रूप से प्रारम्भ किए जाने की अनुमति प्रदान कर दी गई है’।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *