केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का विमानतल पर जोरदार स्वागत

इंदौर, केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का आज इंदौर आगमन पर जोरदार स्वागत किया। विमानतल पर महिला मोर्चे की पदाधिकारियों व प्रमुख कार्यकर्ताओं ने आगवानी करते हुए उनका भव्य स्वागत किया। विमानतल पर सांसद शंकर लालवानी, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. दिव्या गुप्ता, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया, मोर्चा प्रदेश महामंत्री माया पटेल, मोर्चा प्रदेश कार्यालय मंत्री नवदीप कौर, कोषाध्यक्ष गुलाब ठाकुर, नगर अध्यक्ष पदमा भोजे, पूर्व पार्षद ज्योति तोमर, कंचन गिदवानी, मयुरेश पिंगले सहित अन्य प्रमुख कार्यकर्ताओं के द्वारा श्रीमती ईरानी की आगवानी करते हुए स्वागत किया गया।
29 अगस्त को प्रधानमंत्रीजी के मन की बात कार्यक्रम को सभी बूथां पर भाजपा कार्यकर्ता व विधानसभा क्षेत्रों में सामाजिक संगठन के द्वारा लाईव सुनेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *